Latest NewsSBI customers alert: ATM से बार-बार पैसा निकालना हुआ महंगा, जानें नए चार्ज और फ्री लिमिट के नियम

SBI customers alert: ATM से बार-बार पैसा निकालना हुआ महंगा, जानें नए चार्ज और फ्री लिमिट के नियम

SBI customers alert:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आपका खाता भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और आप बार-बार एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो अब यह आदत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। SBI ने 1 फरवरी 2025 से ATM ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट और फीस में बड़े बदलाव किए हैं, जो सभी ग्राहकों पर लागू हैं।

नई नीति के अनुसार

नई नीति के अनुसार, सभी खाताधारकों के लिए फ्री लिमिट एक जैसी कर दी गई है। बैंक का कहना है कि ये बदलाव डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए हैं। SBI अब सभी ग्राहकों को हर महीने SBI ATM से 5 और दूसरे बैंक के ATM से 10 कुल 15 फ्री ट्रांजैक्शन देता है। अगर ग्राहक के खाते में 1 लाख रुपये से अधिक औसत बैलेंस है, तो उसे दोनों तरह के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन का लाभ मिलता है।

फ्री लिमिट पार होते ही चार्ज लागू

फ्री लिमिट पार होते ही चार्ज लागू होने लगते हैं। SBI ATM से अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹15 + GST, जबकि दूसरे बैंक के ATM पर ₹21 + GST देने होंगे। बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट SBI ATM पर मुफ्त हैं, लेकिन अन्य बैंक के ATM पर इन सेवाओं पर ₹10 + GST देना पड़ता है। यदि खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने से ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो SBI ₹20 + GST पेनल्टी वसूलता है।

यह नियम पहले से लागू है। वहीं, RBI ने भी 1 मई 2025 से ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाकर ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन कर दी है, जो फ्री लिमिट के बाद लागू होती है। इसलिए ग्राहक फ्री लिमिट का ध्यान रखें और केवल जरूरी होने पर ही ATM का उपयोग करें, ताकि अतिरिक्त चार्ज से बचा जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles