Santosh Gangwar:
नई दिल्ली, एजेंसियां। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को नई दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट की। उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि “आडवाणी जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान अमूल्य है और उनके आदर्श देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”गंगवार ने आडवाणी को अपने पुत्र के विवाह समारोह में भी शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इसके अलावा उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें विवाह समारोह का आमंत्रण दिया। राजनीतिक गलियारों में राज्यपाल की इन मुलाकातों को सौहार्द, सम्मान और पारिवारिक संबंधों की गर्मजोशी का प्रतीक माना जा रहा है।







