Pankaj Dheer RIP: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में भावुक हुए सलमान खान, बेटे निकितिन ने मुखाग्नि दी

2 Min Read

Pankaj Dheer RIP:

मुंबई, एजेंसियां। एक्टर पंकज धीर (68) को उनके बेटे निकितिन ने पवन हंस क्रीमैटोरियम में मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के वक्त सलमान खान काफी भावुक नजर आए।

पंकज धीर का बुधवार सुबह निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था।

कर्ण और चंद्रकांता के शिवदत्त से मिला फेमः

पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्होंने महाभारत में कर्ण के अलावा चंद्रकांता में शिवदत्त का किरदार निभाया था। इन दोनों किरदारों से ही उन्हें फेम मिला था।

Pankaj Dheer RIP:

इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन पर युग और द ग्रेट मराठा जैसे सीरियल भी किए। एंड टीवी के बढ़ो बहू जैसे शो में भी वह दिखे। इसके अलावा आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

पिता डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थेः

पंकज धीर के पिता सी.एल. धीर एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। सीएल धीर ने 60 और 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वहीं, पंकज के बेटे निकितिन धीर भी एक्टर हैं। उन्होंने सलमान के साथ दबंग 2, रेडी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। निकितिन की शादी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से हुई है।

इसे भी पढ़ें

Pankaj Dheer Passed Away: ‘महाभारत’ फेम पंकज धीर के निधन पर मुकेश खन्ना ने जताया दुख, याद किए अनमोल पल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं