Heavy rains in Mumbai: सड़कें तालाब में बदलीं, रेलवे-एयरपोर्ट पर संचालन प्रभावित

1 Min Read

Heavy rains in Mumbai:

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में सोमवार रात से शुरू हुई भारी बारिश मंगलवार सुबह और तेज हो गई है, जिसके कारण शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई प्रमुख सड़कों, हाईवे, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

सड़कें तालाब में तब्दील

डोंबिवली और कुर्ला जैसे इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जबकि अंधेरी सबवे भी बंद कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है, जबकि फ्लाइट्स के संचालन में देरी हो रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि लगातार बारिश से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। नांदेड़ जिले में 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain in Jharkhand: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं