Ritu Tawde first decision: मेयर बनते ही ऋतु तावड़े का पहला बड़ा फैसला, फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रद्द करने के आदेश

2 Min Read

Ritu Tawde first decision:

मुंबई, एजेंसियां। शरद पवार को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख पवार को सीने में संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में पुणे के Ruby Hall Clinic में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि पवार का स्वास्थ्य अब स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें अगले तीन से चार दिन तक आराम करने की सलाह दी है। इस दौरान वे घर पर विश्राम करेंगे और उसके बाद धीरे-धीरे अपने नियमित कामकाज शुरू करेंगे।

अस्पताल प्रशासन ने क्या पुष्टि की

अस्पताल प्रशासन ने भी पुष्टि की कि 85 वर्षीय नेता का इलाज सफल रहा और उनकी हालत में लगातार सुधार देखा गया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. परवेज़ ग्रांट ने कहा कि मेडिकल टीम की निगरानी में उनका इलाज किया गया और अब उनकी स्थिति संतोषजनक है।बताया गया कि शरद पवार को उनके बारामती स्थित घर से अस्पताल लाया गया था। उन्हें लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया।

सुप्रिया सुले ने क्या कहा….

सुप्रिया सुले ने यह भी कहा कि देशभर से नेताओं, समर्थकों और नागरिकों ने पवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उपचार के दौरान पूरी देखभाल की।स्वास्थ्य लाभ के बाद पवार जल्द ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हो सकते हैं, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक सावधानी बरतने और कामकाज धीरे-धीरे शुरू करने की सलाह दी है।

Share This Article
Exit mobile version