Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि से पहले घर से हटाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

1 Min Read

Navratri 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 बजे से 8:06 बजे और दूसरा मुहूर्त 11:49 बजे से 12:38 बजे तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा का आगमन होता है और इस समय घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए नकारात्मकता को दूर रखने के लिए घर से इन 5 चीजों को हटाना आवश्यक है।

  • टूटी-फूटी बर्तन, खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स: खासकर कांच या शीशे में दरार होने पर तुरंत हटा दें।
  • मंदिर की टूटी या क्षतिग्रस्त मूर्तियां: इनसे घर की सकारात्मक ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
  • टूटा हुआ फर्नीचर, पुराने डिब्बे और जंग लगे बर्तन: घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं।
  • पुरानी बंद घड़ी: इसे रखने से कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
  • पुराने और फटे कपड़े: वास्तु के अनुसार इन्हें रखने से दरिद्रता बढ़ती है।

इन उपायों को अपनाकर आप नवरात्रि में घर की सकारात्मकता और सुख-शांति बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Navratri 2025: जानें 9 दिन, 9 रंग और मां दुर्गा के आशीर्वाद का महत्व

Share This Article
Exit mobile version