Dhanteras 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस के अवसर पर लोग सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि नए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप भी खरीदते हैं। लेकिन जल्दीबाजी में खरीदारी करते समय कई अहम तकनीकी बातें नजरअंदाज हो जाती हैं, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है।
टीवी खरीदते समय ध्यान रखें
टीवी खरीदते समय टीवी का साइज़ कमरे और बैठने की दूरी के हिसाब से चुनना जरूरी है। अगर बैठने की दूरी करीब 6 फीट है तो 32 इंच और 8 फीट या उससे अधिक दूरी पर 43 इंच का टीवी बेहतर रहेगा। स्मार्ट टीवी खरीदते समय Android या WebOS प्लेटफॉर्म वाला मॉडल लेना चाहिए ताकि लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और ऐप सपोर्ट मिलता रहे। HDR10 या Dolby Vision जैसे फीचर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं, जबकि Dolby Audio या DTS सपोर्ट साउंड क्वालिटी के लिए महत्वपूर्ण है। टीवी का रिफ्रेश रेट कम से कम 60Hz या उससे अधिक होना चाहिए, जिससे तेज़ मूवमेंट वाले सीन भी स्मूद दिखें।
स्मार्टफोन खरीदते समय ध्यान रखें
स्मार्टफोन खरीदते समय ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट कम से कम तीन साल तक मिलने चाहिए। फोन की बिल्ड क्वालिटी मजबूत हो और IP67 या IP68 रेटिंग से पानी और धूल से सुरक्षा मिले। कैमरा में OIS (Optical Image Stabilization) होना चाहिए ताकि फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर रहे। बैटरी क्षमता 5000mAh या उससे अधिक और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आवश्यक है। इसके अलावा 5G सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले और कम से कम 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन चुनना लाभदायक रहेगा।
धनतेरस पर टीवी और स्मार्टफोन खरीदते समय इन तकनीकी बातों का ध्यान रखने से आपका गैजेट लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलेगा और आपकी खरीदारी सही साबित होगी।
इसे भी पढ़ें
Dhanteras 2025: धनतेरस पर झारखंड के बाजारों में सोना-चांदी की खरीदारी ने बनाया नया रिकॉर्ड








