Reliance Foundation Hospital: रिलायांस फाउंडेशन हॉस्पिटल में ‘जीवन’ विंग की शुरुआत, अब एक छत के नीचे होंगी डायलिसिस और ऑन्कोलॉजी सेवाएं

2 Min Read

Reliance Foundation Hospital

मुंबई, एजेंसियां। रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने अपने स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क का विस्तार करते हुए ‘जीवन (JEEVAN)’ नामक एक नए विशेषीकृत केयर विंग की शुरुआत की है। इस विंग की खासियत यह है कि इसमें अब कैंसर (ऑन्कोलॉजी) और डायलिसिस जैसी अहम चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसका उद्देश्य लंबे और जटिल इलाज से गुजर रहे मरीजों को समन्वित, निरंतर और संवेदनशील चिकित्सा देखभाल प्रदान करना है।

जीवन विंग की आधारशिला का अनावरण रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने मुकेश अंबानी, पूर्णिमा दलाल और ममता दलाल की उपस्थिति में किया। यह विंग नीता अंबानी के दिवंगत पिता रविंद्रभाई दलाल की स्मृति में स्थापित किया गया है और उनके करुणा, सेवा तथा मानवीय मूल्यों को समर्पित है।

इस नए विंग में कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और डायलिसिस जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे मरीजों को अलग-अलग विभागों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और इलाज की प्रक्रिया अधिक सहज बनेगी। विशेष रूप से बाल चिकित्सा कीमोथेरेपी वार्ड को बच्चों के अनुकूल वातावरण में डिजाइन किया गया है, जहां उच्च सुरक्षा मानकों के साथ-साथ भावनात्मक सहयोग पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

जीवन विंग में क्या क्या उबलब्धता है?

जीवन विंग में 24×7 विशेषीकृत क्रिटिकल केयर सेवाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी चिकित्सा हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सके। अस्पताल नेतृत्व का मानना है कि उपचार केवल दवाओं और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि सम्मान, सहानुभूति और भावनात्मक समर्थन भी मरीज की रिकवरी में अहम भूमिका निभाते हैं।

आधुनिक चिकित्सा ढांचे और करुणा-आधारित देखभाल मॉडल के संयोजन के साथ, जीवन विंग रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल को एक उत्कृष्ट और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में और मजबूत करता है।

Share This Article