Red alert in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

2 Min Read

Red alert in Mumbai:

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे शहरवासियों को और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेल सेवाएं प्रभावित:

भारी बारिश के कारण मुंबई की उपनगरीय रेल सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। विशेषकर मुंबई सेंट्रल और नालासोपारा-वसई रोड के बीच की ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। लगभग 100 लोकल ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जिनमें पनवेल, वसई, दीवा, विरार और दादर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। बारिश और जलजमाव के कारण मुंबई की सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Red alert in Mumbai:

यात्री घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं, खासकर पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में स्थित प्रमुख मार्गों पर। बता दें गढ़चिरौली जिले में बाढ़ के पानी में बहने से जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल की मौत हो गई है। 2 दिन पहले बाढ़ के पानी में बह गए थे, और उनका शव एक नाले से बरामद हुआ।

सतर्कता की अपील

मुंबई में भारी बारिश के कारण बिजली गिरने, आंधी और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों में न जाने, सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain in Mumbai: अमिताभ बच्चन का बंगला ‘प्रतीक्षा’ हुआ जलमग्न


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं