RCB: RCB पीड़ित परिवार को 25-25 लाख देगा

Juli Gupta
2 Min Read

RCB: 4 जून को विक्ट्री परेड में हुई थी 11 लोगों की मौत

बेंगलुरु, एजेंसियां। IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 जून की विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले सभी 11 लोगों के परिवार को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा – टीम मुश्किल समय में सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। यह मदद उनके जीवन को थोड़ा संबल देने के लिए की जा रही है।
RCB की टीम इस साल पहली बार IPL चैंपियन बनी। इसके बाद 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड रखी गई थी। इस परेड में भगदड़ मच जाने की वजह से 11 लोग मारे गए थे और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे।

राज्य सरकार ने RCB को हादसे का जिम्मेदार मानाः

17 जुलाई को कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट में RCB को हादसे का जिम्मेदार माना गया था। इसमें विराट कोहली का भी जिक्र था। कहा था कि RCB ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए परमिशन नहीं ली थी।

हालांकि, सरकार ने यह भी कहा था कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी।

इसे भी पढ़ें

Bangalore stampede: कर्नाटक सरकार ने RCB को जिम्मेदार ठहराया, रिपोर्ट में कोहली का भी जिक्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं