RBI repo rate 2025:
मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई है। बैठक 1 अक्टूबर तक चलेगी, जिसके बाद रेपो रेट सहित अन्य नीतिगत दरों की घोषणा की जाएगी। इस बैठक का मुख्य फोकस महंगाई पर नियंत्रण और विकास को गति देने के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।
पिछली कटौती और संभावनाएं
RBI ने फरवरी से अगस्त 2025 के बीच तीन चरणों में कुल 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इस बैठक में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि खुदरा महंगाई नियंत्रित रहने की उम्मीद है। SBI रिसर्च के मुताबिक, महंगाई में नरमी और GST दरों में संभावित कमी के कारण रेपो रेट में कटौती संभव है। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस का मानना है कि इस बैठक में ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम है।
दर कटौती का असर
अगर MPC इस बैठक में रेपो रेट में 0.25% कटौती करता है, तो होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई में कमी आएगी। इससे आम लोगों के मंथली खर्चों में राहत मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया हुआ है।
दशहरा-दिवाली पर आर्थिक तोहफा?
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि रेपो रेट में कटौती दशहरा-दिवाली से पहले हो सकती है, जिससे यह आम जनता के लिए एक आर्थिक तोहफा साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें








