NationalRBI new credit score rule: अब हर 7 दिन में बदलेगा आपका क्रेडिट स्कोर, लोन लेने वालों पर क्या पड़ेगा असर?

RBI new credit score rule: अब हर 7 दिन में बदलेगा आपका क्रेडिट स्कोर, लोन लेने वालों पर क्या पड़ेगा असर?

RBI new credit score rule:

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, EMI भरते हैं या नया लोन लेने की सोच रहे हैं, तो RBI का ताजा कदम आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक देश के क्रेडिट ढांचे को और मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब आपका क्रेडिट स्कोर महीने में एक बार नहीं, बल्कि हर सात दिन में अपडेट किया जाएगा।यह कदम उन लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा, जिनका लोन इसलिए अटका रहता था क्योंकि बैंक उनके क्रेडिट स्कोर के ताजा अपडेट का इंतजार करते थे। अब EMI भरते ही, क्रेडिट कार्ड पेमेंट क्लियर करते ही या नया लोन लेते ही उसका रिकॉर्ड उसी हफ्ते आपकी रिपोर्ट में जुड़ जाएगा।

RBI के नए प्रस्ताव में क्या बदला है?

अभी तक बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को महीने में एक बार या पखवाड़े में क्रेडिट ब्यूरो जैसे- सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपीरियन और क्रिफ हाई मार्क को डेटा भेजने का नियम था। लेकिन नए मसौदा दिशानिर्देशों के तहत अब यह रिपोर्टिंग हर हफ्ते अनिवार्य होगी। बैंक हर महीने की 7, 14, 21, 28 तारीख और महीने के आखिरी दिन का डेटा ब्यूरो को भेजेंगे। इससे आपकी इन फाइनेंशियल एक्टिविटी जैसे- EMI भुगतान, क्रेडिट कार्ड बिल, नया लोग, बकाया राशी या खाता बंद होने के ताजा अपडेट तुरंत रिकॉर्ड हो जाएगा। इसके अलावा, हर अपडेट में केवल वही डेटा भेजा जाएगा जिसमें बदलाव हुआ है, जिससे प्रोसेस तेज और सुगम बनेगा।

उपभोक्ताओं को क्या फायदा?
स्कोर तेजी से सुधरेगा:
EMI या बिल भुगतान के बाद दो-तीन हफ्ते इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
लोन जल्दी अप्रूव होंगे:
बैंक को आपकी ताजा प्रोफाइल दिखेगी, जिससे अप्रूवल प्रोसेस तेज होगी।
गलतियों के चांस कम होंगे:
डेटा लगातार अपडेट रहेगा, पुरानी एरर को रेक्टिफाई करना आसान होगा।
क्रेडिट हेल्थ बेहतर दिखेगी:
समय पर भुगतान का असर तुरंत नजर आएगा।

बैंकों और वित्तीय संस्थानों को बड़ा फायदा:

बैंकों को अब ग्राहकों का डेटा और सटीक और ताजा मिलेगा। इससे डिफॉल्ट का खतरा कम होगा, क्रेडिट अप्रेजल मजबूत होगा, धोखाधड़ी पहचानना आसान होगा और लोन डिस्बर्सल प्रोसेस तेज होगी

क्या होता है क्रेडिट स्कोर?

यह 300 से 900 के बीच का एक तीन-अंकों का नंबर है जो बताता है कि आप कितने जिम्मेदार उधारकर्ता हैं। स्कोर जितना अच्छा, लोन पाने की संभावना उतनी ज्यादा होती है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles