RBI recruitment 2026: रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका, 26 फरवरी तक करें आवेदन

2 Min Read

RBI recruitment 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत लीगल ऑफिसर (ग्रेड-B), मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित कुल 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बैंकिंग सेक्टर में प्रतिष्ठित संस्था के साथ करियर शुरू करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

आरबीआई इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति करेगा। इसमें लीगल ऑफिसर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। ये पद जिम्मेदारी और करियर ग्रोथ दोनों के लिहाज से अहम माने जाते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव या विशेष शैक्षणिक योग्यता की जरूरत हो सकती है। आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। न्यूनतम आयु 21 या 25 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 30 से 40 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क और सैलरी

भर्ती के लिए एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये, जबकि सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड-B स्तर के पदों पर लगभग 55,000 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर करियर सेक्शन में उपलब्ध RBI Recruitment 2026 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

Share This Article