RBI Grade B 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड-बी (Grade B) भर्ती परीक्षा चरण-1 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in
पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की तारीखें:
जनरल कैडर (Phase I): 18 अक्टूबर 2025
DEPR और DSIM कैडर (Phase I): 19 अक्टूबर 2025
इस भर्ती अभियान के तहत 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी
जनरल कैडर: 83 पद
DEPR कैडर: 17 पद
DSIM कैडर: 20 पद
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर 2025। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है और परीक्षा के बाद भी इसे सुरक्षित रखना चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:
आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
‘वर्तमान रिक्तियां’ अनुभाग के तहत ‘कॉल लेटर’ पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करें। यदि किसी प्रकार की गलती हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें
RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू, क्या फिर घटेगी रेपो रेट?

