National Award:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 सितंबर को आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। यह रानी मुखर्जी के करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है, जो 29 साल के लंबी फिल्मी यात्रा का परिणाम है।
फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’
रानी मुखर्जी को यह अवॉर्ड उनकी 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए मिला। फिल्म में रानी ने देबिका चटर्जी की भूमिका निभाई, जो नॉर्वे में अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है। रानी का परफॉर्मेंस दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच काफी सराहा गया। इस फिल्म में जिम सार्भ, नीना गुप्ता और संग्राम सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
फिल्म को बनाने में कुल 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि भारत में इसने 23.07 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 38.3 करोड़ रुपये की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सेमी-हिट का दर्जा मिला।
रानी मुखर्जी ने अपने 29 साल के करियर
रानी मुखर्जी ने अपने 29 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 1996 में बंगाली फिल्म ‘Biyer Phool’ से अपने करियर की शुरुआत की और उसी साल बॉलीवुड में ‘राजा की आएगी बारात’ से डेब्यू किया। उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘वीर जारा’, ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी फिल्मों में शाहरुख खान के साथ काम किया।
इस राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रानी मुखर्जी के साथ ही शाहरुख खान को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उनके फिल्म ‘जवान’ के लिए मिला। दोनों ही सितारों के लिए यह पहला नेशनल अवॉर्ड है। यह पुरस्कार न केवल उनके अभिनय की उत्कृष्टता का सम्मान है, बल्कि उनके लंबे और समर्पित फिल्मी करियर की भी पुष्टि करता है।
इसे भी पढ़ें








