Rani Chatterjee:
मुंबई, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। हाल ही में वायरल हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था “मैं अपनी पत्नी से घर में बहुत प्यार करता हूं, लेकिन जब बाहर जाता हूं तो एक भाई की तरह जाता हूं कि इस बहन की सुरक्षा करनी है।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खेसारी की जमकर आलोचना हो रही है। अब भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
खेसारी का वीडियो शेयर करते हुए रानी ने लिखा
रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खेसारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मतलब पति बनकर आप सुरक्षा नहीं कर सकते? क्या बकवास है! हे भगवान, ये सब क्या सुनना पड़ रहा है। इन्हें कोई अच्छा सलाहकार दे जो बताए कि इंटरव्यू में क्या बोलना चाहिए। ये हमेशा विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं।” रानी के इस बयान के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं कुछ खेसारी का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ रानी की बात से सहमत नजर आ रहे हैं।
दोनों पहले कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं
यह पहली बार नहीं है जब रानी और खेसारी के बीच तनातनी देखने को मिली हो। दोनों पहले कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उनके रिश्तों में खटास आ गई है।हाल ही में रानी ने खेसारी और आकांक्षा पुरी के जिम वीडियो पर भी टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था, “ऐसे जिम कौन करता है? ऐसा आज तक नहीं देखा।” वहीं, पवन सिंह ने भी खेसारी के बयान पर तंज कसते हुए कहा था “खेसारी लाल यादव की कोई गारंटी नहीं, कब बीवी को बहन बना लें और कब बहन को बीवी।”फिलहाल, रानी चटर्जी अपनी नई फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बनी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें







