Ramadan special recipe: मार्केट वाली मिठाई भूल जाएं, घर पर बनाएं सिर्फ 5 सामग्री और 10 मिनट में रिफ्रेशिंग ऑरेंज डेजर्ट

3 Min Read

Ramadan special recipe:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रमजान का पाक महीना शुरू होते ही इफ्तार की तैयारियां भी जोरों पर रहती हैं। दिनभर के रोजे के बाद लोग इफ्तार में स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाले व्यंजन पसंद करते हैं। खजूर और नमकीन पकवानों के साथ मीठा डेजर्ट भी इफ्तार की शान बढ़ाता है। हालांकि कई बार लोगों को लगता है कि घर पर कोई खास और फैंसी डेजर्ट बनाना समय लेने वाला काम है, इसलिए वे बाजार से मिठाई ले आते हैं। लेकिन अब आप सिर्फ 10 मिनट की तैयारी में एक खास और रिफ्रेशिंग डेजर्ट बना सकते हैं, जिसका नाम है ‘ऑरेंज पॉसेट’। ऑरेंज पॉसेट एक क्लासिक क्रीमी डेजर्ट है, जिसमें संतरे का ताजगी भरा स्वाद और स्मूद टेक्सचर मिलता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। बस आपको इसे पहले से बनाकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख देना है।

क्या चाहिए सामग्री?

इस डेजर्ट को बनाने के लिए 250 मिलीलीटर फ्रेश क्रीम, एक-तिहाई कप पिसी चीनी, एक संतरे का कद्दूकस किया हुआ छिलका (जेस्ट), एक-चौथाई कप ताजा छना हुआ संतरे का रस और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस चाहिए। चाहें तो हल्का वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं।

बनाने की विधि

सबसे पहले संतरे को बीच से काटकर उसका गूदा निकाल लें, ताकि छिलका कटोरी जैसा बन जाए। एक पैन में पिसी चीनी और संतरे का जेस्ट मिलाकर हल्का मसल लें, जिससे सुगंध अच्छी तरह घुल जाए। अब इसमें फ्रेश क्रीम डालें और अच्छी तरह फेंटें।पैन को मध्यम आंच पर रखें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को उबाल आने तक पकाएं। उबाल आने के बाद 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए। फिर इसे आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें।अब इसमें संतरे और नींबू का रस मिलाएं और धीरे-धीरे चलाएं। तैयार मिश्रण को छानकर कटोरियों या संतरे के छिलकों में भर दें। इसे कम से कम 6 घंटे या रातभर के लिए फ्रिज में सेट होने दें।

बोनस टिप्स

गार्निश के लिए संतरे के छोटे टुकड़े, पुदीना पत्तियां, पिस्ता कतरन या चांदी का वर्क इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि क्रीम बहुत गर्म हो तो उसमें तुरंत नींबू या संतरे का रस न मिलाएं, वरना क्रीम फट सकती है।यह आसान, किफायती और स्वादिष्ट डेजर्ट इफ्तार की मेज को खास बना देगा।

Share This Article