Rajya Sabha: विपक्षी हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में भी उठा विवाद

1 Min Read

Rajya Sabha:

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। एसआईआर (SIR) मुद्दे को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने लगातार नारेबाजी की, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित होती रही। विपक्ष ने एसआईआर पर तत्काल चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव भी दिया।

कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित:

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है। लगातार जारी शोर-शराबे के बीच उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

विपक्षी सदस्यों का जोरदार विरोध:

उधर राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने इसी मुद्दे पर जोरदार विरोध जताया, जिससे वहां भी कार्यवाही प्रभावित हुई। शीतकालीन सत्र के पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है।

Share This Article