Rajnath Singh: राजनाथ सिंह बोले- बिना हमला किए वापस मिलेगा PoK, ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू हो सकता है

3 Min Read

Rajnath Singh:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत को बिना किसी लड़ाई या हमले के अपने आप मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि PoK के लोग खुद आजादी की मांग कर रहे हैं और एक दिन वे कहेंगे, ‘मैं भी भारत हूं।’

राजनाथ सिंह ने यह बात मोरक्को में भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने याद दिलाया कि पांच साल पहले कश्मीर में सेना के एक कार्यक्रम में भी उन्होंने यही बात कही थी।
यह बयान उस समय आया है जब विपक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहा है कि हमने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PoK को कब्जाने का मौका गंवा दिया गया। उस समय भारतीय वायुसेना ने कई पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराए थे, लेकिन सरकार ने सीजफायर मान लिया।

दो दिनी दौरे पर मोरक्को गये हैं राजनाथ सिंहः

राजनाथ सिंह दो दिन के दौरे पर मोरक्को गये हैं। यहां उन्होंने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के नए व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8×8 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह अफ्रीका में किसी भारतीय रक्षा कंपनी का पहला संयंत्र है।

राजनाथ बोले- मसूद अजहर का परिवार तबाहः

राजनाथ सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के अगले ही दिन CDS, तीनों सेनाध्यक्षों और रक्षा सचिव के साथ बैठक में उन्होंने पूछा था कि अगर सरकार आदेश दे तो क्या सेना तैयार है। सिंह ने बताया, उन्होंने बिना एक पल गंवाए कहा कि बिल्कुल तैयार हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने हमें पूरी छूट दी और नतीजा आपने देखा कि सीमा पर नहीं, बल्कि 100 किमी अंदर जाकर आतंकी ठिकाने तबाह किए गए। जैश-ए-मोहम्मद का एक बड़ा आतंकी कह रहा था कि मसूद अजहर का परिवार को भारत ने तबाह कर दिया।

राजनाथ ने कहा- हमने धर्म नहीं, कर्म देखकर माराः

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकियों को उनके धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्म (अपराध) देखकर मार गिराया। उन्होंने कहा, “आतंकवादी हमारे लोगों को धर्म पूछकर मारते हैं, लेकिन भारत ने उनका धर्म नहीं देखा, सिर्फ उनके बुरे काम देखकर जवाब दिया है।”

इसे भी पढ़ें 

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के नौवें दिन सीएम हेमंत ने निभाई रस्में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं