Rajkummar Rao wife birthday: पत्नी के जन्मदिन पर राजकुमार राव ने लुटाया प्यार

3 Min Read

Rajkummar Rao wife birthday:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर प्यार भरा संदेश साझा किया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो उनकी शादी के दौरान की है, जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में कपल को छुट्टियां मनाते, सैर करते और पूजा-अर्चना करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दिल छू लेने वाला संदेश

राजकुमार राव ने पोस्ट में लिखा, “माय लव, आपको जन्मदिन की बधाई। तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज हो। तुम मेरे घर का दिल हो। मैं और पार्वती बहुत भाग्यशाली हैं कि तुम हमारी जिंदगी में हो। तुम सबसे बेहतरीन पार्टनर, मां और बेटी हो। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।”उनकी इस भावुक पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिल वाले इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं, जबकि भूमि पेडनेकर ने पत्रलेखा को टैग कर जन्मदिन की बधाई दी।

लंबे रिश्ते के बाद शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद साल 2021 में दोनों ने शादी रचाई। नवंबर 2025 में कपल ने अपनी बेटी पार्वती का स्वागत किया। तब से दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

नए लुक पर भी चर्चा

हाल ही में राजकुमार राव अपने बदले हुए लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहे। एक इवेंट में उनके चेहरे और हेयरस्टाइल में बदलाव देखकर फैंस ने चिंता जताई थी। इस पर अभिनेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी अगली बायोपिक ‘निकम’ के लिए शारीरिक बदलाव किए हैं और यह उनके किरदार की मांग थी।कुल मिलाकर, पत्नी के जन्मदिन पर साझा की गई यह पोस्ट न सिर्फ उनके रिश्ते की गहराई दिखाती है, बल्कि फैंस को भी कपल गोल्स देने में सफल रही है।

Share This Article