Rajasthan Staff Selection Board: राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, 11 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

2 Min Read

Rajasthan Staff Selection Board:

जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी (ग्रेड-4) भर्ती 2024-25 के लिए सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने रोल नंबर के अनुसार तारीख और समय की जानकारी देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया भर्ती में अंतिम निर्णय के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

11 मार्च से 24 अप्रैल तक चलेगा DV

जारी शेड्यूल के मुताबिक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के अनुसार तय दिन और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसके लिए स्थान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, तोपदड़ा, अजमेर निर्धारित किया गया है।

इन दस्तावेजों को साथ लाना जरूरी

उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो-दो फोटोकॉपी लेकर आना होगा। इसमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन या मतदाता पहचान पत्र), आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो और ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी शामिल है।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित दिन और समय पर ही उपस्थित होना होगा। देर से आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बिना आवश्यक दस्तावेजों के कोई भी उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल नहीं हो सकेगा। गलत या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। वहीं DV में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी भी स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

Share This Article