बारिश का कहरः मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश हाईवे बंद, हिमाचल में 700 से ज्यादा मकान-दुकान जमींदोज, 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

2 Min Read

Rain havoc:

नई दिल्ली, एजेंसियां। मौसम विभाग ने शनिवार को झारखंड मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से शनिवार को बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई।

अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोले गए। इससे यहां पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

Rain havoc:

हिमाचल में भारी बारिश का कहरः

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक राज्य में शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं। हिमाचल में इस सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गई। वहीं, 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा।

राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

Rain havoc Ramganj Mandi: कोटा के रामगंजमंडी में बारिश ने मचाई तबाही, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं