Railway Recruitment: रेलवे भर्ती प्रक्रिया में बड़ा सुधार, अब एक बार रजिस्ट्रेशन से सभी परीक्षाओं में आवेदन संभव [Major improvement in railway recruitment process, now application in all exams possible with one time registration]

2 Min Read

Railway Recruitment:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रेल मंत्रालय ने रेलवे भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव करते हुए इसे पारदर्शी, तकनीक-आधारित और तेज़ बना दिया है। अब उम्मीदवारों को हर बार आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि “वन टाइम रजिस्ट्रेशन” (OTR) सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिससे एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद सभी भर्तियों में आवेदन करना आसान होगा। परीक्षा प्रक्रिया को धोखाधड़ी मुक्त बनाने के लिए अब e-KYC और रियल-टाइम फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे उम्मीदवार की पहचान आधार और चेहरे के मिलान से सुनिश्चित की जाएगी।

रेलवे ने ग्रुप C

रेलवे ने ग्रुप C पदों जैसे ALP, NTPC, टेक्नीशियन और RPF के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करना शुरू कर दिया है, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियों की जानकारी पहले से मिल सकेगी। 2024 में 1.08 लाख पदों पर 1.5 करोड़ से अधिक आवेदन आए थे, इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया अब औसतन 8 महीनों में पूरी हो रही है। परीक्षा केंद्र अब उम्मीदवार के घर से अधिकतम 500 किलोमीटर के दायरे में होगा और सभी केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे ताकि कोई तकनीकी धोखाधड़ी न हो सके।

धार्मिक प्रतीकों

आंतरिक प्रमोशन के लिए भी अब टैबलेट आधारित परीक्षा होगी और वेटिंग लिस्ट से योग्य उम्मीदवारों को जल्दी मौका दिया जाएगा। धार्मिक प्रतीकों जैसे चूड़ी, बिंदी, पगड़ी आदि पर पूरी तरह से रोक नहीं है, लेकिन सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी। इन सभी सुधारों का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाना है जिससे योग्य उम्मीदवारों को समय पर रोजगार मिल सके।

इसे भी पढ़ें

रेल मंत्रालय में एसआई के 452 पदों पर वैकेंसी

Share This Article
Exit mobile version