राहुल रविवार से शुरू करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

IDTV Indradhanush
1 Min Read

इंफाल : कांग्रेस रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जहां राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आर्थिक असमानताओं, ध्रुवीकरण और तानाशाही के मुद्दों को उठाया था, वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देश के लोगों के लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय की मांग पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

इसे भी पढ़ें

12 से होनेवाली सहायक आचार्य नियुक्ति  परीक्षा स्थगित, अब 10 फरवरी से संभावित

80 साल के हुए दिशोम गुरू शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई और काटा केक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं