Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना पर टिप्पणी करने के मामले में ,राहुल गांधी को लखनऊ कोर्ट से मिली राहत

2 Min Read

Bharat Jodo Yatra:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी से जुड़े मामले में लखनऊ की निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर लगी अंतरिम रोक को 20 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

क्या है मामला ?

यह मामला राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। सोमवार को जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। राहुल गांधी की ओर से वकील ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया।

पीठ ने कहा

पीठ ने कहा कि चार अगस्त को दिया गया अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक बढ़ाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट इस समय इलाहाबाद हाई कोर्ट के 29 मई के उस आदेश पर सुनवाई कर रही है, जिसमें हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने निचली अदालत द्वारा जारी समन आदेश को चुनौती दी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

इसे भी पढ़ें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, BJP प्रवक्ता ने कहा था- सीने में गोली मारी जाएगी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं