Putin VVIP security India: रूस और भारत ने मिलकर तैयार की अब तक की सबसे सख़्त वीवीआईपी सुरक्षा, कैसी होगी पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था?

3 Min Read

Putin VVIP security India:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को भारत आगमन से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने अभूतपूर्व स्तर की सुरक्षा तैयारियां कर ली हैं। आधिकारिक राजनयिक सूत्रों के अनुसार, पुतिन के लिए भारत ने थल, जल और वायु—तीनों मोर्चों पर सबसे ऊंचे स्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं। पुतिन के विमान, उनके मोटरकेड और संचार व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है, जिसे दुनिया के शीर्षतम वीवीआईपी सुरक्षा मानकों में गिना जा रहा है।

पुतिन का विमान:

पुतिन जिस विमान से यात्रा करते हैं आईएल-96-3000 प्यू उसे दुनिया में “उड़ता हुआ सैन्य मुख्यालय” कहा जाता है। इसमें मल्टी-लेयर मिसाइल जैमिंग सिस्टम लगा है, जो किसी भी मिसाइल हमले को भ्रमित कर निष्क्रिय कर देता है। इसकी तुलना अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति के एयर फोर्स वन से की जाती है। एयर फोर्स वन में मिसाइल-डिफेंस आर्मर और एंटी-इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स शील्ड मौजूद है, जबकि पुतिन का विमान कई मायनों में अलग और बेहद उन्नत सुरक्षा तकनीक से लैस है।

पुतिन की सुरक्षा विमान तक सीमित नहीं:

पुतिन की सुरक्षा विमान तक सीमित नहीं रहती। रूस भारत में अपनी पूरी मोटरकेड टीम और सुरक्षा वाहन लेकर आता है। सड़क सुरक्षा के लिए विशेष Aurus Senat Limousine का उपयोग किया जाएगा वही बुलेट-प्रूफ और ग्रेनेड-प्रूफ वाहन, जिसमें मॉस्को में पुतिन चलते हैं। यह कार आरपीजी-विरोधी, पूरी तरह हर्मेटिक सील्ड और गैस-अटैक से भी सुरक्षित मानी जाती है। यह व्यवस्था फोर्ट्रेस सिक्योरिटी का हिस्सा है, जिसमें लक्ष्य को हर तरह के बाहरी खतरे से लगभग अजेय बनाया जाता है।

पुतिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गहरी व्यक्तिगत और रणनीतिक भरोसा रखते हैं। यही कारण है कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर पुतिन की यात्रा को अत्यंत सुरक्षित बनाने में जुटी हैं। दिल्ली-एनसीआर में एयरस्पेस प्रतिबंध, संचार जैमिंग सिस्टम, एंटी-ड्रोन सुरक्षा कवच और उच्च स्तरीय मार्ग सुरक्षा पहले ही सक्रिय कर दी गई है। विदेश नीति विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुरक्षा सिर्फ खतरे का प्रबंधन नहीं है, बल्कि भारत रूस के बीच मजबूत रणनीतिक रिश्तों और वैश्विक शक्ति संतुलन को भी दर्शाती है। पुतिन के आगमन के साथ भारत की राजधानी में सुरक्षा तैयारियां आसमान से लेकर जमीन तक दुनिया के सर्वोच्च वीवीआईपी स्तर पर पहुंच गई हैं।

Share This Article