Putin spoke PM Modi over phone: पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, ट्रंप से मुलाकात पर साझा की जानकारी

2 Min Read

Putin spoke PM Modi over phone:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार, 18 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अलास्का में हुई मुलाकात के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। पुतिन ने बताया कि उनकी और ट्रंप की बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए विचार-विमर्श करना था। पुतिन ने इसे एक स्पष्ट और सार्थक चर्चा बताया।

मोदी ने इस कॉल के दौरान कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कॉल के दौरान कहा कि भारत हमेशा से रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है और भविष्य में भी हर प्रयास का समर्थन करेगा। मोदी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन को उनके फोन कॉल और ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।”

पुतिन-ट्रंप बैठक की प्रमुख बातें

16 अगस्त 2025 को ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक में दोनों ने युद्ध को निष्पक्ष आधार पर समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। हालांकि, कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ, और ट्रंप ने रूस से युद्धविराम शर्तों को मानने का दबाव भी डाला।

अमेरिकी टैरिफ और भारत की प्रतिक्रिया

कॉल से कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ (जुर्माना शुल्क) लगाने की घोषणा की थी, जिसका कारण था भारत का रियायती दरों पर रूस से कच्चा तेल खरीदना। ट्रंप ने आरोप लगाया कि यह व्यापार रूस-यूक्रेन युद्ध को आर्थिक मदद पहुंचा रहा है। भारत ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि पश्चिमी देश महंगे दाम पर ऊर्जा खरीद सकते हैं, लेकिन भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सस्ती सप्लाई चाहिए।

इसे भी पढ़ें

Bangladesh: पाकिस्तान-बांग्लादेश पर मेहरबान ट्रम्प, टैरिफ 20% से ज्यादा नहींचीन की GDP 1% गिरने का खतरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं