Putin India visit: S-400, S-500 और Su-57 की चर्चा, डिफेंस डील पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं

Anjali Kumari
2 Min Read

Putin India visit:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया। हालांकि, यात्रा के दौरान S-400, S-500 एयर डिफेंस सिस्टम और Su-57 फाइटर जेट की खरीद और भारत में उत्पादन को लेकर कोई आधिकारिक डील या ऐलान नहीं हुआ।

समझौतों पर काम जारी:

भारत और रूस के बीच बैकचैनल में डिफेंस समझौतों पर काम जारी है और इसमें प्रगति भी हुई है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता केवल खरीदार-बिक्रेता का नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष आंद्रे बेलोउसॉव ने इस दौरान 22वीं बैठक में तकनीक ट्रांसफर, लाइसेंस उत्पादन और बड़े डिफेंस सौदों पर चर्चा की।

मुख्य रूप से यात्रा का मकसद भारत-रूस संबंधों को नई ऊँचाई पर ले जाना और व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को मजबूत करना रहा। भारत पहले से ही S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का संचालन कर रहा है और S-500 व Su-57 के लिए बातचीत चल रही है। यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, लेकिन बड़े डिफेंस सौदे पर अभी कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई।

Share This Article