Punjab YouTuber: पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, चार्जशीट में खुलासा

2 Min Read

Punjab YouTuber:

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने यूट्यूबर जसबीर सिंह के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 1700 पेज की चार्जशीट दायर की है। जसबीर ने भाखड़ा नांगल डेम, फाइटर जेट एयरबेस, और बड़े आर्मी बेस की संवेदनशील तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तान को भेजी। चार्जशीट के अनुसार, जसबीर पाकिस्तान के 120 लोगों के संपर्क में था, जिनमें ISI के एजेंट शाकिर भी शामिल थे।

पाकिस्तान यात्रा और दूसरे पासपोर्ट का रहस्य:

जसबीर के पास दो पासपोर्ट थे, और वह तीन बार पाकिस्तान गया था। वह पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लो और दानिश से भी मिला था, जो पाकिस्तान दूतावास का अधिकारी था। वह ISI एजेंट शाकिर के संपर्क में था और पाकिस्तान के होटलों में उनसे मुलाकात कर चुका था। जसबीर ने पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारी को अपना लैपटॉप दिया और बाद में अपने मोबाइल और लैपटॉप का डाटा डिलीट कर दिया, जिसे रिट्रीव करने की कोशिश की जा रही है। बता दें ‘जानमहल वीडियो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाता था, जिसके 11 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वह यात्रा और खाना पकाने से संबंधित सामग्री पोस्ट करता था।

पुलिस की कार्रवाई:

पंजाब पुलिस ने जून 2025 में जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। जसबीर सिंह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और इस मामले में ज्योति मल्होत्रा जैसे अन्य यूट्यूबर्स के साथ संपर्क में था, जो हाल ही में जासूसी के आरोप में पकड़ी गई थीं।

इसे भी पढ़ें

YouTubers: धर्मस्थल सामूहिक कब्र मामले में हिंसक हमला, चार यूट्यूबर्स घायल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं