PM Modi’s Gujarat visit: PM मोदी का गुजरात दौरा: 5,400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, यात्री ट्रेन को हरी झंडी

2 Min Read

PM Modi’s Gujarat visit:

अहमदाबाद, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान, वे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं शहरी विकास, ऊर्जा, सड़क और रेलवे से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी:

अपने दौरे के दूसरे दिन, पीएम मोदी हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वे 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। यह कदम भारत की इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को वैश्विक मंच पर और सशक्त बनाएगा।

महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का उद्घाटन:

महसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण (65 किलोमीटर)
कलोल-कडी-कटोसन रोड और बेचराजी-रानुज रेल लाइनों का आमान परिवर्तन
उत्तरी गुजरात में ब्रॉड-गेज क्षमता का विस्तार
यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की शुरुआत
पीएम मोदी कटोसन रोड और साबरमती के बीच एक यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, वे बेचराजी से एक मालगाड़ी सेवा का भी शुभारंभ करेंगे।

सड़क परियोजनाएं और विकास:

पीएम मोदी अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर छह लेन के अंडरपास और अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे। इन पहलों से औद्योगिक विकास, परिवहन दक्षता, और क्षेत्र में आर्थिक अवसरों का विस्तार होगा।

इसे भी पढ़ें

Chirag Paswan: PM मोदी की बिहार यात्रा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान: कहा – प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है बिहार


Share This Article
Exit mobile version