Priyank Kharge: प्रियांक खरगे का भाजपा पर हमला, येलो लाइन मेट्रो परियोजना का श्रेय हड़पने का आरोप

2 Min Read

Priyank Kharge:

बंगलूरू, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक दौरे के दौरान बंगलूरू मेट्रो के येलो लाइन प्रोजेक्ट के उद्घाटन को लेकर कर्नाटका सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने भाजपा पर करारा हमला बोला। खरगे ने कहा कि भाजपा ने इस परियोजना के श्रेय को हड़प लिया है, जबकि यह मेट्रो परियोजना डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के तहत शुरू की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने पहले चरण में प्रोजेक्ट की बड़ी लागत वहन की थी, जो राज्य सरकार के योगदान से कहीं अधिक थी।

प्रियांक खरगे का बयान:

खरगे ने कहा कि भाजपा येलो लाइन मेट्रो के दूसरे चरण का श्रेय हड़पने की कोशिश कर रही है और सच्चाई यह है कि यूपीए सरकार ने इसका बड़ा हिस्सा शुरू किया था। खरगे ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की हिस्सेदारी इस परियोजना में धीरे-धीरे कम होती गई और कर्नाटका सरकार ने ₹12,000 करोड़ से अधिक का योगदान दिया, जबकि केंद्र सरकार ने केवल ₹8,000 करोड़ दिए।

येलो लाइन मेट्रो की विशेषताएं:

19 किलोमीटर लंबी येलो लाइन के 16 स्टेशन होंगे और इसकी कुल लागत ₹7,160 करोड़ है। इस परियोजना से बंगलुरू मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी, जिससे शहर की बड़ी आबादी को फायदा होगा।

पीएम मोदी का कर्नाटका दौरा:

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलुरू मेट्रो येलो लाइन के उद्घाटन के साथ-साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। वे बंगलूरु मेट्रो चरण-3 की आधारशिला रखेंगे, जो 15,610 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और 44 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

इसे भी पढ़ें 

RIP Shibu soren: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Share This Article
Exit mobile version