Sanjay Kapoor property: संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में प्रिया कपूर की याचिका पर हुई सुनवाई, जानें कोर्ट का आदेश

3 Min Read

Sanjay Kapoor property:

नई दिल्ली, एजेंसियां। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की संपत्ति पर नया मोड़,बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनके 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित संपत्ति को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। विवाद मुख्य रूप से करिश्मा के बच्चों और संजय की पत्नी प्रिया कपूर के बीच है। हाल ही में प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसमें उनकी संपत्ति से जुड़ी सूची को गोपनीय रखने की मांग की गई थी।

सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर की ओर से सीनियर एडवोकेट राजीव नायर पेश हुए। नायर ने कोर्ट को बताया कि संपत्ति सूची को कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की अनुमति दी जाए ताकि यह आम जनता के बीच साझा न हो। उन्होंने कहा कि यह मामला बंटवारे से संबंधित है, लेकिन लोगों की जिज्ञासा और मीडिया की पहुंच के कारण इसे गोपनीय रखना जरूरी है।

वहीं, करिश्मा कपूर के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें वसीयत और ट्रस्ट के बारे में गंभीर आशंकाएं हैं और यह जानना आवश्यक है कि वसीयत में क्या-क्या शामिल किया गया है। जेठमलानी ने कहा कि इस मामले का सार्वजनिक पहलू है और अंतिम समय में प्रिया द्वारा दाखिल की गई याचिका से वसीयत का खुलासा रोका जा रहा है।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद यह आदेश दिया कि संजय कपूर की संपत्ति की सूची, चाहे वह चल संपत्ति हो या अचल संपत्ति, सीलबंद लिफाफे में जमा की जाएगी। इस फैसले से संपत्ति संबंधी जानकारी को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, और मामले की आगे की सुनवाई में गोपनीयता बनाए रखने का प्रावधान रखा गया है।

इस आदेश के साथ ही संपत्ति विवाद में फिलहाल सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता दी गई है, जबकि दोनों पक्षों के वकील आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें

Karisma Kapoor: प्रिया सचदेव कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच संपत्ति विवाद का नया मोड़


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं