Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख – “आदिवासी समाज के लिए अद्वितीय योगदान”

2 Min Read

Prime Minister Narendra Modi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने शोक संदेश में कहा

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा –”शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने आदिवासी समाज, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सेवा और नेतृत्व की मिसाल है।

पीएम मोदी ने आगे कहा –”वे झारखंड के गठन से लेकर आदिवासी पहचान की लड़ाई तक, हर मोर्चे पर एक सशक्त आवाज़ रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।” प्रधानमंत्री का यह बयान न केवल गुरुजी के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उनके सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी देता है।

इसे भी पढ़ें 

RIP Shibu soren: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं