Prime Minister Narendra Modi: हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज में उड़ेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [Even those wearing slippers will now be able to fly in an airplane – Prime Minister Narendra Modi]

4 Min Read

Prime Minister Narendra Modi:

हरियाणा, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2025 को हिसार, हरियाणा में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया और अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दी।

यह उड़ान हरियाणा से अयोध्या को जोड़ने वाली पहली वाणिज्यिक फ्लाइट होगी, जो राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “अब हरियाणा से अयोध्या तक की यात्रा आसान होगी, और इस नई उड़ान के साथ श्रीराम की नगरी सीधे हरियाणा से जुड़ गई है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने डबल इंजन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज में उड़ेगा,” यह उनके पुराने वादे का उदाहरण है, जो अब पूरे देश में साकार हो रहा है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार का उद्देश्य हर भारतीय को बेहतर अवसर और सुविधाएं देना है।

Prime Minister Narendra Modi: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का भी किया उल्लेख

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का भी उल्लेख किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी का संघर्ष और उनका जीवन हमारे विकास और समृद्धि की प्रेरणा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “बाबा साहेब का जीवन और उनकी विचारधारा हमारे निर्णयों और नीतियों का मार्गदर्शन करती है। हमारी सरकार का हर कदम उनके सिद्धांतों के अनुसार है।”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने बाबा साहेब अंबेडकर का हमेशा अपमान किया और उनके विचारों को खत्म करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को चुनाव हारवाया और उनका अपमान किया। कांग्रेस ने उनके विचारों को मिटाने की कोशिश की और उनकी याद को खत्म करने की हर संभव कोशिश की।

” इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने इन समुदायों को हमेशा नीच दर्जे का नागरिक माना।

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बोलै कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने वक्फ कानून को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने केवल कुछ कट्टरपंथी समुदायों को खुश करने के लिए काम किया और बाकी समाज को नुकसान पहुँचाया। वक्फ कानून इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।” इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया, “वे मुस्लिम समुदाय के लिए अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते?”

उन्होंने कर्नाटक सरकार के धर्म आधारित आरक्षण पर भी टिप्पणी की और कहा कि यह बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों के खिलाफ है, जिन्होंने साफ तौर पर कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने मुस्लिम समुदाय की मदद नहीं की, बल्कि उन्हें और भी नुकसान पहुँचाया।

Prime Minister Narendra Modi:

इस प्रकार, पीएम मोदी ने अपने भाषण में न केवल हिसार और हरियाणा के विकास पर बात की, बल्कि कांग्रेस की नीतियों और उनके द्वारा किए गए सामाजिक अन्याय के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया।

इसे भी पढ़ें

PM Narendra Modi: जैन धर्म के मूल्य आतंकवाद, युद्ध और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से निपटने मददगार : पीएम नरेंद्र मोदी

Share This Article
Exit mobile version