PM Modi:
नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए खाद्य सुरक्षा और शांति के क्षेत्र में योगदान के लिए पहला पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के बहुत करीब है और इस पर 50 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि इस कदम के तहत भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाए जाएंगे, जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
27 अगस्त से लागू
यह कदम 7 अगस्त से प्रभावी होने वाले 25 प्रतिशत शुल्क के बाद 27 अगस्त से लागू होगा। ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद जारी रखकर चीन के करीब पहुंच रहा है, और इससे भारत के उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें












