जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम : प्रमोद अग्रवाल

IDTV Indradhanush
1 Min Read

कोलकाता : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि कोयले के दाम जल्द ही बढ़ाए जा सकते हैं और अभी इस बारे में हितधारकों के साथ बातचीत चल रही है।

अग्रवाल ने भरोसा जताया कि कंपनी 2025-26 तक एक अरब टन के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी। उन्होंने कहा कि सारी परिस्थितियां कोयले के दाम बढ़ाने के पक्ष में हैं।

बीते पांच वर्ष में दाम नहीं बढ़े। इस वर्ष वेतन को लेकर भी बातचीत चल रही है जिसका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा विशेषकर उन कुछ अनुषंगियों पर जहां मानव संसाधन की कीमत बहुत अधिक है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं