Latest NewsPresident Vladimir Putin: भारत–रूस के बीच सबसे बड़े सैन्य समझौते की तैयारी, पुतिन की दिल्ली यात्रा से पहले बढ़ी हलचल

President Vladimir Putin: भारत–रूस के बीच सबसे बड़े सैन्य समझौते की तैयारी, पुतिन की दिल्ली यात्रा से पहले बढ़ी हलचल

President Vladimir Putin:

नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की 4–5 दिसंबर की भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच अब तक का सबसे बड़ा सैन्य समझौता होने के संकेत मिल रहे हैं। रूस की संसद के निचले सदन ‘स्टेट डूमा’ ने भारत के साथ रेसीप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट (RELOS) को मंजूरी देने की अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दस्तावेज़ को संसदीय पुष्टि के लिए आधिकारिक रूप से अपलोड किया गया है।

इस साल फरवरी में मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस के तत्कालीन उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन के बीच RELOS पर हस्ताक्षर हुए थे। यह समझौता दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे के सैन्य अड्डों का उपयोग करने, मरम्मत, ईंधन, चिकित्सा सहायता, मानवीय मिशन और संयुक्त सैन्य अभ्यासों को आसान बनाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम हिंद–प्रशांत और आर्कटिक क्षेत्र में भारत की रणनीतिक पकड़ को मजबूत करेगा। भारतीय नौसेना के युद्धपोत अब रूसी उत्तरी बेड़े के बंदरगाहों में लॉजिस्टिक सहायता ले सकेंगे, जबकि रूसी नौसेना भारतीय अड्डों का उपयोग कर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा पाएगी।

यह समझौता पाकिस्तान, चीन और यहां तक कि अमेरिका के लिए भी चिंता का कारण बन सकता है। रूस पहले ही अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और वियतनाम जैसे देशों के साथ इसी तरह की लॉजिस्टिक डील कर चुका है। पुतिन की दिल्ली यात्रा के दौरान भारत को अतिरिक्त एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलने की घोषणा भी संभव है।

यह रणनीतिक साझेदारी 2003 से चल रहे भारत–रूस सैन्य तकनीकी सहयोग को नई गति देगी। इससे पहले दोनों देश ब्रह्मोस मिसाइल, एस-400 प्रणाली और एके-203 राइफल उत्पादन जैसे बड़े प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आगे बढ़ा चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles