Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

2 Min Read

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple:

तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को वे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करेंगी। मंगलवार शाम वे तिरुवनंतपुरम पहुंचीं, जिसके बाद बुधवार सुबह उनका काफिला राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। वहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से वे पठानमथिट्टा जिले के प्रामदाम हेलीपैड पहुंचीं। यहां से राष्ट्रपति का काफिला पंबा घाटी के रास्ते सबरीमाला मंदिर की ओर रवाना हुआ।

त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के अधिकारियों ने बताया

त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू स्वामी अयप्पा रोड और पारंपरिक पैदल मार्ग से पांच गाड़ियों के काफिले और एक एंबुलेंस के साथ सबरीमाला के मुख्य मंदिर (सन्निधानम) पहुंचेंगी। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार तिरुवनंतपुरम लौटेंगी

दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार शाम तिरुवनंतपुरम लौटेंगी। गुरुवार को वे राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान कोट्टायम के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की प्लेटिनम जुबली (75 वर्ष) समापन समारोह में भी शामिल होंगी।

इसके बाद 24 अक्तूबर को राष्ट्रपति कोच्चि के एर्नाकुलम जिले में स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज की शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। इसी कार्यक्रम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चार दिवसीय केरल दौरा संपन्न होगा।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराजा एक्सप्रेस से वृंदावन पहुंचेंगी, ट्रेन में होंगे डबल इंजन और पावर कार


Share This Article