Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल फाइटर जेट में भरी उड़ान, महिला पायलट ने संभाली कमान — ऑपरेशन सिंदूर में इसी फाइटर जेट ने मचाई थी तबाही

Juli Gupta
2 Min Read

Draupadi Murmu:

अंबाला, एजेंसियां। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक उड़ान को एक महिला पायलट ने संचालित किया। राष्ट्रपति की यह उड़ान न केवल वायुसेना की क्षमता का प्रदर्शन थी, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सैन्य बलों के प्रति सम्मान का प्रतीक भी रही।

राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान से पहले जवानों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राफेल विमान ने लगभग 20 मिनट तक उड़ान भरी। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री अनिल विज और कई रक्षा व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भाग लेने वाले वायुवीरों को सम्मानित किया — यही ऑपरेशन था जिसमें भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने सुखोई-30 एमकेआइ में उड़ान भरकर देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में इतिहास रचा था। अब द्रौपदी मुर्मु ने राफेल में उड़ान भरकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Share This Article