Prasar Bharati Recruitment 2026:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और मीडिया क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रसार भारती ने रोजगार का अच्छा अवसर उपलब्ध कराया है। प्रसार भारती ने ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट (कैजुअल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती आकाशवाणी, कटक के लिए की जा रही है, जहां चयनित उम्मीदवारों को रेडियो प्रसारण से जुड़े विभिन्न तकनीकी और रचनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी निभानी होगी।
काम करने वाले उम्मीदवारों को क्या क्या चाहिए?
इस पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों को रेडियो कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, प्रोडक्शन सपोर्ट और अन्य तकनीकी कार्यों में सहयोग करना होगा। रेडियो और मीडिया क्षेत्र में काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है।
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास रेडियो प्रोडक्शन या संबंधित क्षेत्र में प्रोफेशनल डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा कंप्यूटर संचालन और ऑडियो एडिटिंग का व्यावहारिक ज्ञान होना भी जरूरी है। उम्मीदवार को ओडिया, हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए, ताकि प्रसारण कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
उम्मीदवार की आयु सिमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। इस भर्ती की एक विशेष शर्त यह भी है कि उम्मीदवार कटक म्यूनिसिपल क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से संबंधित लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद प्रैक्टिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार की तकनीकी क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर Annexure-A आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद भरे हुए फॉर्म को हस्ताक्षर कर कार्यालय प्रमुख, आकाशवाणी, कैंटोनमेंट रोड, कटक – 753001 (ओडिशा) के पते पर भेजना होगा।प्रसार भारती की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो रेडियो प्रसारण और मीडिया प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
















