प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
गांव से शहर की धटती दूरी और सुधरता ग्रामीण जीवन स्तर
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी वजह से ग्रामीण सड़कें बेहतर बन रही हैं।
गांवों के बीच की दुरियां कम हो रही हैं। गांव आपस में जुड़ रहे हैं। ग्रामीणों के उत्पादनों के लिए हाट बाजार पहुंचना आसान हो गये हैं।
बता दें कि साल 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ किया गया था।
इसके माध्यम से देश के गांवों को पक्की सड़कों के माध्यम से शहरों से जोड़ा जा रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्यः
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सभी छोटे एवं बड़े गांवों की सड़कों को शहरों की पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रबंधन ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और नगरपालिका के नाम माध्यम से किया जाता है।
सरकार द्वारा इस योजना का तृतीय चरण 2019 में शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से जिन गांवों में पहले से सड़के बनी हुई है उन गांवों में सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।
यह योजना ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को शहरी क्षेत्रों की सड़कों से जोड़ना है। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को शहरों में जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
इस योजना के माध्यम से ना केवल ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी।
यह योजना ग्रामीण इलाकों में रह रहे नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी।
इसके अलावा इस योजना के माध्यम से ग्रामीण नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे। इस योजना के अंतर्गत सड़को को अस्पतालों, स्कूलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लाभः
यह योजना ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
ऐसे उठा सकते हैं लाभः
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण करने के लिए एक प्लानिंग प्रोसेस का निर्माण किया जाएगा।
सर्वप्रथम निर्माण के लिए जिला, पंचायत लेवल पर योजना बनाई जायेगी। जिसमें इंटरमीडिएट पंचायत, डिस्ट्रिक्ट पंचायत एवं स्टेट लेवल स्टैंडिंग कमेटी शामिल होगी।
ब्लॉक लेवल पर भी इस योजना के संचालन के लिए प्लान बनाया जाएगा। जिसका निर्माण ब्लॉक लेवल मास्टर प्लान कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।
ब्लॉक द्वारा एक्सिटिंग रोड नेटवर्क बनाया जाएगा एवं पहचान की जाएगी कि कौन कौन से रोड नेटवर्क शहरों से जुड़े नहीं हैं, जिसके बाद रोड नेटवर्क को शहरों से जोड़ने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का एनुअल एक्शन प्लानः
• जिला पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष सड़क बनने के कार्य की सूची तैयार की जाएगी।
• सीएनपीएल के तहत नई कनेक्टिविटी लिंक का चयन किया जायेगा।
• उस रूट की पहचान की जाएगी जिसमें नए रोड लिंक का निर्माण किया जाएगा।
• पीआईसी रजिस्टर के माध्यम से पेवरमेंट कंडीशन का पता किया जाएगा।
• इसके बाद प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च का प्राक्कलन निकाला जाएगा।
• इस रिपोर्ट को संबंधित विभाग में भेजा जाएगा जिससे कि फंड की प्राप्ति हो सके।
प्रोजेक्ट प्रपोजल एवं क्लियरेंसः
ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी की स्थापना की जाएगी।
इस एजेंसी के माध्यम से योजना के संचालन में ऑपरेशनल एवं मैनेजमेंट सपोर्ट प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी द्वारा जमा किए गए प्रोजेक्ट प्रपोजल का रिव्यू सक्षम कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।
सभी रिकमेंड प्रपोजल मिनिस्टर को क्लीयरेंस के लिए भेजे जाएंगे।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की कार्यान्वयन प्रक्रियाः
• मिनिस्ट्री से क्लीयरेंस होने के बाद प्रोजेक्ट प्रपोजल राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
• राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत राशि आवंटित की जाएगी।
• यह पूरी प्रक्रिया होने के पश्चात एक्जीक्यूशन कमेटी के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
• टेंडर की स्वीकृति होने के 15 दिन के पश्चात योजना पर काम आरंभ हो जाएगा।
• 9 माह के अंदर अंदर रोड बनाने का काम पूर्ण कर लिया जाएगा।
• किसी ठोस कारण की वजह से 12 महीने तक यह काम जारी रखा जा सकता है।
• पहाड़ी इलाकों में 18 से 24 महीने के बीच निर्माण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मिलने वाली राशिः
• प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दो किस्तों में राशि जारी की जायेगी।
• शुरुआत में प्रोजेक्ट वैल्यू की लगभग 50% राशि प्रदान की जाएगी।
• दूसरी किस्त में बकाया राशि प्रदान की जाएगी।
• दूसरी इंस्टॉलमेंट पहली इंस्टॉलमेंट के फंड का 60% उपयोग होने के बाद एवं 80% कार्य होने के बाद प्रदान की जाएगी।
• दूसरी इंस्टॉलमेंट प्राप्त करने के लिए यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट, ऑडिट स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट सर्टिफिकेट आदि जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें









