Poonam Pandey:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की मशहूर लव-कुश रामलीला से एक्ट्रेस पूनम पांडेय को हटा दिया गया है। रामलीला में पूनम मंदोदरी का रोल प्ले करने वाली थीं, लेकिन साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद आयोजकों ने अब यह फैसला लिया है।
मंदोदरी का रोल प्ले कर रही थीः
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि हिंदू समाज के विरोध को देखते हुए मंदोदरी का रोल किसी और को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूनम पांडेय को इसकी जानकारी दे दी गई है।
अर्जुन कुमार ने यह भी कहा, पूनम पांडेय अपने रोल को लेकर बहुत उत्साहित थीं। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत भी रखा था, लेकिन हमें उन्हें रामलीला से हटाना पड़ा, यह दुख की बात है।
अर्जुन कुमार लव-कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष हैं, जो 46 वर्षों से लाल किला मैदान में आयोजित हो रही है।
इसे भी पढ़ें
Poonam Pandey: रामलीला में पूनम पांडे को नहीं मिला मंदोदरी का रोल, कमेटी ने विवाद के बाद बदला फैसला








