Sonprayag:
देहरादून, एजेंसियां। उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा रोकने का निर्णय लिया था।हालांकि, कुछ यात्री सोनप्रयाग पहुंचकर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने कई बार यात्रियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब यात्री नहीं माने तो सुरक्षा बल को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठी चार्ज किया गया।
लाठी चार्ज का वीडियो
लाठी चार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें यात्रियों और पुलिस के बीच तनाव के पल नजर आ रहे हैं। इस घटना पर सोशल मीडिया में विभिन्न प्रतिक्रियाएं आई हैं, कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई को सही मान रहे हैं तो कुछ यात्रियों के प्रति प्रशासन के रवैये की आलोचना कर रहे हैं।चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है।
अधिकारियों ने बताया
अधिकारियों ने बताया है कि खराब मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, इसलिए प्रशासन यात्रा सुरक्षा और मौसम की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।
इसे भी पढ़ें
चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से, रील बनाने वालों की नो एंट्री, VIP दर्शन भी बंद








