BMW car accident:
नई दिल्ली, एजेंसियां। राजधानी दिल्ली में BMW कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत के मामले में पुलिस ने कार चलाने वाली महिला गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाने के तरीके पर भी जांच चल रही है।
BMW car accident: एफआईआर के अनुसार
FIR के अनुसार, नवजोत सिंह और उनकी पत्नी घायल स्थिति में थे, लेकिन कार में बैठी महिला ने उनके पास के अस्पताल जाने की सलाह नहीं मानी और उन्हें नॉर्थ दिल्ली के एक छोटे अस्पताल ले गई। नवजोत की पत्नी का कहना था कि पास का अस्पताल बेहतर रहेगा, लेकिन चालक महिला ने इसे नहीं सुना। अस्पताल पहुँचने पर नवजोत की पत्नी को स्ट्रेचर पर बाहर ही रखा गया।
BMW car accident: गगनप्रीत मक्कड़ ने पूछताछ में बताया
गगनप्रीत मक्कड़ ने पूछताछ में बताया कि हादसे के समय वह अपने पति, दो बच्चों और नौकरानी के साथ घर जा रही थी। वह हादसे का कारण याद नहीं कर पा रही थी। पूछताछ में उसने यह भी कहा कि घबराहट में केवल उसी अस्पताल के बारे में पता था, क्योंकि उसके बच्चे कोविड के दौरान वहीं भर्ती थे।साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी अमित गोयल और ज्वाइंट सीपी ने आरोपी से घटना के दौरान अस्पताल क्यों दूर लिया गया, इस पर पूछताछ की। पुलिस अब दुर्घटना की पूरी वजह और ब्लड टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर नशे की संभावना भी खंगाल रही है।
हादसे की जांच के दौरान पोर्टर वैन ड्राइवर गुलफाम का बयान भी दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई और मृतक की फैमिली की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।
इसे भी पढ़े








