IAS Pooja Khedkar:
मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई में 13 सितंबर को हुए रोड रेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रशिक्षु IAS अधिकारी पूजा खेडकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में ट्रक चालक प्रल्हाद कुमार को जबरदस्ती एक एसयूवी में बैठाकर ले जाया गया था। प्रल्हाद को बाद में पूजा खेडकर के घर से छुड़ाया गया।
पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, यह घटना मुलुंड-ऐरोली हाईवे पर हुई, जहां प्रल्हाद कुमार अपने कंक्रीट मिक्सर ट्रक के साथ जा रहे थे। टक्कर के बाद ट्रक चालक और एसयूवी में बैठे लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि एसयूवी सवारों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर प्रल्हाद को थाने ले जाने का बहाना किया और जबरन वाहन में बैठा लिया।
इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने धुले जिले के शिंदखेडा से आरोपी प्रफुल्ल ज्ञानेश्वर सालुंखे को गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे 27 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। जांच में सामने आया कि प्रल्हाद कुमार को पुणे के औंध स्थित नेशनल हाउसिंग सोसाइटी में बंधक बनाकर रखा गया, उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे बासी खाना खिलाया गया।
इस मामले में प्रारंभिक धाराओं
इस मामले में प्रारंभिक धाराओं के अलावा अपहरण और सबूत नष्ट करने जैसी धाराओं 115(2), 127(7), 308(4), 3(5), 238(3) भी जोड़ी गई हैं। वहीं, मुख्य आरोपी दिलीप खेडकर, उनकी पत्नी मनोरमा और अन्य अब भी फरार हैं। रबाले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दीपक खरात के नेतृत्व में इस पूरे मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें








