PM Narendra Modi:पीएम बोले-हमें ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व, मॉनसून सत्र को बताया ‘विजय उत्सव’

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। PM नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए इसे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सत्र विजय उत्सव जैसा है, जिसमें भारत की वैज्ञानिक, सैन्य और आर्थिक उपलब्धियों को देश और दुनिया ने सराहा है। कहा कि हमें ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है।

PM Narendra Modi:पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें:

मॉनसून नवाचार और विकास का प्रतीक…

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का मॉनसून किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि पानी का भंडार पिछले 10 वर्षों के मुकाबले तीन गुना बढ़ा है।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा, गर्व का क्षण..
पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में भारत का झंडा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फहराया गया, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन..

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय सेना ने 22 मिनट में आतंकियों के आकाओं के घरों को नष्ट कर दिया। उन्होंने इसे ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य शक्ति का उदाहरण बताया।

भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर..

उन्होंने कहा कि 2014 में भारत 10वें स्थान पर था, लेकिन आज देश तेजी से तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

नक्सलवाद पर कसा शिकंजा, लाल गलियारा बना हरित क्षेत्र…

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं और ‘लाल गलियारा’ अब ‘हरित विकास क्षेत्र’ में बदल रहा है। भारतीय संविधान नक्सलवाद के खिलाफ विजयी हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों से संसद में एकजुटता दिखाने और देश की उपलब्धियों का जश्न मनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें

जैन धर्म के मूल्य आतंकवाद, युद्ध और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से निपटने मददगार : पीएम नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं