Dead Economy: ट्रंप के ‘Dead Economy’ बयान पर पीएम मोदी का पलटवार: भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर

2 Min Read

Dead Economy:

नई दिल्ली,एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘Dead Economy’ (मृत अर्थव्यवस्था) कहा था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज वैश्विक अस्थिरता के बीच भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री ने कहा

प्रधानमंत्री ने कहा, “दुनिया की अर्थव्यवस्था इस समय कई आशंकाओं और अस्थिरता से गुजर रही है। ऐसे में सभी देश अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत को भी अपने किसानों, लघु उद्योगों और युवाओं के रोजगार के हित में सजग रहना होगा। हमारी सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।”

स्वदेशी अपनाने की अपील

पीएम मोदी ने देश के कारोबारियों और आम जनता से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा, “आज जब वैश्विक बाजार में उथल-पुथल है, हमें सिर्फ और सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचना और खरीदना चाहिए। यही राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी। यह महात्मा गांधी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आह्वान किया कि वे मतभेद भुलाकर स्वदेशी आंदोलन को बल दें।

ट्रंप का भारत पर हमला

दरअसल, 31 जुलाई को राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से सभी आयातों पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माने का ऐलान किया था। इसके अगले दिन उन्होंने भारत-रूस संबंधों पर निशाना साधते हुए दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को ‘Dead Economy’ कहा और ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है, वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को मिलकर गिरा सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें

Indian economy: राहुल बोले-ट्रम्प ने सही कहा कि इंडियन इकोनॉमी मर चुकी, इसे मोदी ने माराये बात PM और वित्त मंत्री को छोड़कर सबको पता है


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं