PM Modi’s big announcement: ‘भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को होगी जेल और कुर्सी की विदाई

2 Min Read

PM Modi’s big announcement:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में कहा, “PM हो या CM, भ्रष्टाचारी जेल भी जाएगा और उसकी कुर्सी भी जाएगी।”

उन्होंने यहां 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने पीएम आवास योजना की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिलाए हैं, जिसमें बिहार में 38 लाख से ज्यादा घर बने हैं।

प्रधानमंत्री ने मगही भाषा में भाषण शुरू किया

प्रधानमंत्री ने मगही भाषा में अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि उन्हें जनता का सेवक बनकर काम करने में खुशी होती है। उन्होंने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि उनका लालटेन राज बिहार को लाल आतंक में जकड़ चुका था।मोदी ने नए कानून के तहत स्पष्ट किया कि अगर कोई मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल में होता है और उसे 30 दिनों के अंदर जमानत नहीं मिलती, तो उसे 31वें दिन अपनी कुर्सी छोड़नी होगी। “जेल से सरकार नहीं चलेगी,” उन्होंने कहा।

पीएम ने कहा

पीएम ने कहा कि गया आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत वाली भूमि है, जहां भगवान बुद्ध ने बोधि प्राप्त किया था। उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार की तारीफ की, जो गया के तेज विकास के लिए काम कर रही है।मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पर लिया गया हर संकल्प पूरा होता है और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की मिसाइलें आतंकवादियों को कहीं भी नहीं बचने देंगी।

इसे भी पढ़ें

PM Modi: बिहार को पीएम मोदी ने दी 13000 करोड़ रुपये की सौगात


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं