PM Modi: पीएम मोदी का पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण

2 Min Read

PM Modi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों गुरदासपुर और हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी और कुल्लू का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पीएम कांगाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बारिश से तबाह क्षेत्रों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश के कारण हरियाणा में यमुना, मारकंडा, बेगना, सोम और राक्षी नदियों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान के ऊपर है। पलवल में यमुना नदी के तेज बहाव से मोहना-बाघपुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। बाढ़ के कारण अब तक 4887 गांव प्रभावित, 1,76,980 हेक्टेयर फसल बर्बाद, और 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फोर्टिस अस्पताल में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। सभी बाढ़ प्रभावितों तक भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित कोई भी नागरिक राहत और बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। केंद्र की मदद और बकाया राशि को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है, लेकिन राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें

Prime Minister Narendra Modi: हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज में उड़ेगा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं