PM Modi will be in Mizoram today: पीएम मोदी आज मिजोरम में, 3 ट्रेनों को हरी-झंडी दिखाएंगे, बैराबी-सायरंग रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे

1 Min Read

PM Modi will be in Mizoram today:

आइजोल, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मिजोरम के दौरे पर रहेंगे। वे आइजोल में सुबह 10 बजे 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों में फायदा होगा। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी राज्य की सबसे खास प्रोजेक्ट बैराबी-सायरंग रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो आइजोल को पहली बार देश के अन्य हिस्सों से रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

PM Modi will be in Mizoram today: राजधानी आईजोल पहली बार रेल मार्ग से जुड़ेगीः

मिजोरम और देश के बाकी हिस्सों के बीच सीधा रेल संपर्क क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, कुशल और किफायती यात्रा विकल्प देगा। इससे अनाज, फर्टिलाइजर और अन्य जरूरी चीजों की समय पर और विश्वसनीय आपूर्ति भी सुनिश्चित करेगा।

पीएम 13 से 15 सितम्बर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 71,850 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसे भी पढ़ें

PM Modi rallies in Manipur: मोदी आज मणिपुर जाएंगे, 2 रैली करेंगे, राहुल बोले- अच्छा हुआ वे जा रहे


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं